ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करता मोबाइल में हुआ कैद; कट गया चालान

चंडीगढ़: बिना सीट बेल्ट चंडीगढ़ की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाता चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर।चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वर्दी में ट्रैफिक नियमों की सरेआम उल्लंघना करने का वीडियो सामने आया है। इंस्पेक्टर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में शहर की सड़कों पर सरेआम बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग कर रहा है। एक निडर व्यक्ति ने इस इंस्पेक्टर की न सिर्फ बिना सीट बेल्ट वाली वीडियो बनाई बल्कि सवाल भी पूछा कि बिना सीट बेल्ट के क्यों हो। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया गया।इसके बाद इस इंस्पेक्टर का चालान जारी कर दिया गया। 38 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट के शहर में सफेद रंग की गाड़ी दौड़ाता नजर आ रहा है।सेक्टर 20/30/19/27 के चौक के पास बीते 3 नवंबर को दोपहर 12.10 बजे का यह वीडियो है। इस वीडियो को DGP, चंडीगढ़ के साथ टैग करते हुए इरफान सैफी नामक व्यक्ति ने कहा है की मामले में बनती कार्रवाई की जाए। जिसके बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का जवाब आया कि शिकायत पर कार्रवाई कर दी गई है। इस ट्वीट पर एक व्यक्ति ने कहा कि ज्यादातर PCR (पुलिस कंट्रोल रुम) कर्मी गाड़ी में ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनते। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को कहा गया कि कार्रवाई करें क्योंकि चंडीगढ़ में कैमरे भी लगे हैं।लाल बत्ती पर जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ा पुलिसकर्मी।वहीं डा. करण गुलिया ने भी आज सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के साथ एक पंजाब नंबर की टू व्हीलर पर सवार एक पुलिसकर्मी का फोटो शेयर किया है। फोटो उद्यान पथ, सेक्टर 16 की है। उसने लाल बत्ती पर जेबरा क्रॉसिंग पर व्हीकल खड़ा किया हुआ था। सवाल उठाया गया है कि आम लोगों को चंडीगढ़ पुलिस अक्सर अपने सख्त ट्रैफिक नियमों को लेकर ‘हरास’ करती है। डा. करण ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब पुलिसकर्मी खुद नियम तोड़ते हैं तो शायद उन पर नियम लागू नहीं होते।बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का एक SI शहर में सिंगर्स के गाने गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाता है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम खुद की ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए देखे जा रहे हैं।जेबरा क्रॉसिंग के आगे लाल बत्ती पर खड़ी PCR का भी हाल ही में चालान हुआ था।जेबरा क्रॉसिंग के आगे खड़ी PCR की चालान हो चुकाबता दें कि इससे पहले 30 अक्तूबर को सुबह लगभग 3 बजे सेक्टर 47 की ई-संपर्क लाइट पॉइंट पर खड़ी थी। पुलिस की पेट्रोलिंग कार की फोटो के साथ चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से सवाल किया गया कि यदि पुलिस इस प्रकार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करेगी तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं पूछा गया कि क्या नियम पुलिस के लिए नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने वॉयलेशन आईडी जारी कर दी।वहीं 22 अक्तूबर को सेक्टर 15/16 लाइट प्वाइंट पर रात को 8.22 बजे PCR में पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करते एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हुआ था। हालांकि उसमें गाड़ी नंबर न दिखाए जाने पर पुलिस ने चालान नहीं काटा था। उससे पहले चंडीगढ़ पुलिस की सरकारी बुलेट पर बिना वर्दी में एक मुलाजिम बिना हेलमेट महिला को लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उसका पुलिस ने चालान काट दिया गया था।

Related Articles

Back to top button