ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
गुजरात

चुनाव से पहले हिमांशु व्यास ने कांग्रेस पार्टी को दिया झटका

अहमदाबाद । गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने पार्टी के प्रभारी पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हिमांशु भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास को दोनों बार भाजपा प्रत्याशी ने हरा दिया था।

हिमांशु का कांग्रेस पर आरोप

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमें अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से काफी कम लोग मिल पाते हैं। उनसे मुलाकात करना मुश्किल काम है।

गुजरात में भाजपा की होगी जीत

हिमांशु व्यास ने कहा गुजरात में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार होगी। आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस नुकसान में है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हिमांशु व्यास ने यह भी कहा कि पूरे समर्पण के साथ काम करने के बावजूद पार्टी में महत्व नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में देश मजबूत स्थिति बनाई है।

Related Articles

Back to top button