ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

बेल्जियम-नीदरलैंड मिलकर पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की करेंगे मेजबानी

नीदरलैंड को चौथी बार पुरुष वर्ल्ड कप मेजबानी मिली है। वह इससे पहले 1973, 1998 और 2014 में मेजबानी कर चुका है। महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो वह 1986, 2014 और 2022 में इसका आयोजन कर चुका है।
बेल्जियम और नीदरलैंड को 2016 पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मिली है।दोनों देश मिलकर इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। एफआईएच ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष सैफ अहमद की अध्यक्षता में कार्यकारी बोर्ड की वर्चुअल बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा, “संयुक्त आयोजन जुलाई या अगस्त 2026 में एम्स्टर्डम/एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) और वावरे (बेल्जियम) में होगा। इसमें महिला और पुरुष टीमें दोनों स्थानों पर खेलेंगी।” सीईओ थियरी वेइल ने कहा, “एफआईएच की ओर से मैं उन सभी राष्ट्रीय संघों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेजबानी के लिए बोली लगाई।”

थियरी वेइल ने आगे कहा, ”हमें कई अच्छे प्रस्ताव मिले और इसलिए यह निर्णय लेना एक विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण काम था। हम मौजूदा महिला और पुरुष विश्व और ओलंपिक चैंपियंस क्रमशः नीदरलैंड और बेल्जियम के राष्ट्रीय संघों के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। निस्संदेह दोनों मिलकर एक शानदार टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे।”

Related Articles

Back to top button