ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों को दी गालियां

कोरबा : BJP शासन काल मे छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर बस के सामने लेट गए और बस के चालक को नीचे उतारने की बात कह रहे थे।

बताया जा रहा है संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की नहीं सुन रहे थे। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई और लोग अपने मोबाइल में इस ड्रामा को कैद कर रहे थे। लगभग 15 मिनट तक चले इस ड्रामा के बाद संदीप कंवर शांत हुए और उन्हें पुलिस टीम घर तक छोड़ने गई।

Related Articles

Back to top button