ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

ग्वलियर मैनेजर ने लगाई 94 लाख की चपत:सैलरी के नाम पर फर्जी खातों में लाखों किए ट्रांसफर

ग्वालियर में फर्म के मैनेजर ने अपने साथी कर्मचारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज की मदद से कंपनी को 94 लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। घटना का पता उस समय चला जब कर्मचारियों पर शंका हुई तो कंपनी के संचालक ने जांच की तो ठगी का पता चला। इसी बीच मैनेजर भी बगैर बताए गायब हो गया। ठगी का पता चलते ही पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। *यह है पूरा मामला* ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी ग्याप्रसाद अरजरिया ने शिकायत की है कि उनकी जीपी कंस्ट्रक्शन नाम से फर्म है और फर्म मजदूर प्रोवाइड करती है, जो ग्वालियर के साथ ही हरियाणा, नोएडा तथा अन्य राज्यों में संचालित फैक्ट्रियों में काम करते है। इनके पीएफ सहित अन्य पैमेंट उनके द्वारा जमा कराया जाता है। उनकी कंपनी में अमित समाधिया निवासी बहोड़ापुर मैनेजर के रूप में काम करता है। साथ ही विकास राठौर उसके सहयोग के लिए पदस्थ है। पिछले एक साल से कंपनी को बचत नहीं हो रही थी और इसी बीच अमित समाधिया व विकास ने आना बंद कर दिया। *हिसाब मिलाया तो पता चला धोखा* अमित व विकास के नहीं आने पर कंपनी संचालक ने हिसाब का मिलान किया तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि फर्जी खातों में सेलरी के नाम पर लाखों रुपए ट्रांसफर किए गए है। जब इनका पता किया तो पता चला कि यह खाते विकास व अमित के रिश्तेदारों के है। *हर माह रुपए भेजकर ले लेते थे रुपए* जिन खातों में सेलरी के रूप में रुपए अमित व विकाश ने ट्रांसफर किए उनकी जांच की तो पता चला कि अमित व विकास ने इन खातेदारों से बातचीत कर रखी थी और बताया था कि उनका कुछ पैसा उनके खाते में आएगा, जिसे वह निकालकर उन्हें दे देंगे। इस तरह वह पिछले एक साल में फर्म संचालक को 94 लाख रुपए की चपत लगा गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button