ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की भीषण टक्कर,3 की मौत,1 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। ट्रक और कार की भीषण टक्कर से यह हादसा हुआ। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के हसायन कोतवाली इलाके की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव जाऊ इनायतपुर के पास बने मोड़ पर ब्रेजा कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के खेलम अलीगंज के रहने वाले आशीष पुत्र शंकरलाल गुरुवार को राजस्थान के खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपनी ब्रेजा कार से जा रहे थे।मथुरा-बरेली मार्ग पर हाथरस की तरफ जाते समय हाथरस की तरफ से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में ब्रेंजा कार सवार आशीष कुमार के साथ अभिषेक सक्सेना पुत्र गोपाल सक्सेना निवासी सीबी गंज थाना सीबीगंज बरेली, जय प्रताप पुत्र महावीर निवासी रिंदुबाला नगर इज्जतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button