ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

ट्रक, ई-रिक्शा व दो ट्रैक्टरों को बनाया निशाना, आरोपी CCTV कैमरे में कैद

करनाल: ई- रिक्शा से चोरी हुई बैटरी को दिखते पीड़ित।हरियाणा के जिले करनाल में बैटरी चोर गिरोह सक्रिय है। देर रात हक्कीकत नगर कॉलोनी से चोर ट्रक, दो ट्रैक्टरों व ई-रिक्शा की बैटरियां चुरा ले गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक ऑल्टो गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने CCTV की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।ई-रिक्शा के सहारे चल रहा था परिवार का गुजारा​​​​​​​हक्कीकत नगर में चोर एक ई-रिक्शा की चारों बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह जब र्ई- रिक्शा चालक व उसके परिवार देखा तो उनके होश उड़ गए। ई-रिक्शा चालक व परिवार के लोगों ने बताया कि वह किराए के मकान में रह रहे है। उन्होंने पूरानी ई-रिक्शा खरीदी थी। रिक्शा से ही उनके परिवार का गुजारा हो रहा था। अब उसके परिवार का गुजारा कैसे होगा। ई-रिक्शा चालक व उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी देता ट्रक चालक।रात को चार्ज लगाई थी ई-रिक्शा​​​​​​​ई-रिक्शा चालक के बेटे पंकज ने बताया कि उधार लेकर अपने पिता को ई-रिक्शा दिलाई थी कॉलोनी में रात को रिक्शा चार्जिंग लगाई थी। सुबह जब देखा तो ई-रिक्शा से चारों बैटरियां गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।दो ट्रैक्टरों को बनाया निशाना​​​​​​​ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टरों को सही सलामत खड़ा किया था। सुबह जब देखा तो ट्रैक्टरों की बैटरियां उतरी हुई थी। घटना करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ट्रैक्टर चालकों व लोगों ने पुलिस प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।इस ई रिक्शा से चोरी हुई बैटरी।ट्रक का शीशा तोड़कर बैटरियां की चोरी​​​​​​​ट्रक चालक ने बताया कि वह रात को हिसार माल उतारकर आया था। उसने नशेड़ी चोरों के डर से ट्रक को घर के पास ही खड़ी कर दिया, लेकिन रात को चोरों ने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर बैटरियां चुरा ली। ट्रक चालक जैसे ही ट्रक के पास पहुंचा तो शीशा टूटा हुआ था और ट्रक से बैटरी चोरी थी।

Related Articles

Back to top button