ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

सिडनी में बारिश के कारण रुका खेल

टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 186 रन बनाने होंगे।बारिश के कारण पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच को फिलहाल रोक दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। वह डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अभी 16 रन पीछे हैं। अगर मैच यहां रुक जाता है तो अफ्रीकी टीम मैच हार जाएगी।दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका आठवें ओवर में लगा। शादाब खान ने पहले कप्तान तेम्बा बावुमा और फिर एडेन मार्करम को आउट कर दिया।बावुमा ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम क्लीन बोल्ड हो गए। मार्करम ने 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर में चार विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स एक-एक रन बनाकर नाबाद हैं।

Related Articles

Back to top button