ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस को चकमा देकर 2 फरार, पिकअप, कार और तमंचा बरामद

मैनपुरी: मैनपुरी पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो वाहन चोर और पशु चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। हालांकि उनके दो अन्य साथी मौका देखकर फरार हो गए। आरोपियों का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन और चोरी का माल बरामद हुआ है। चोर जनपद के आसपास और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बताया कुरावली थाना क्षेत्र में चोरों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पुल के नीचे जुनेहिया मोड़ पर कुछ बदमाश खड़े हुए हैं। जिन्हें जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए चोरों को घेर लिया। जिसमें से दो चोर मौका देखकर फरार हो गए 2 चोरों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार हुए चोरों के नाम सलमान और शान मोहम्मद है। इनके पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में चोरी का सामान और वाहन बरामद हुए हैं।बरामद हुआ ये सामानआरोपियों के पास से पुलिस को पिकअप, दो तमंचा 315 बोर कारतूस, चार बकरियां और कार बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौका देकर फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग अंतर्जनपदीय चोर हैं। सभी लोग गैंग चलाकर प्रदेश के अलग-अलग जनपद में पशु चोरी और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। उनका बड़ा आपराधिक इतिहास है।

Related Articles

Back to top button