ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चुनाव की घोषणा के बीच अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गजों का गुजरात में जमावडा

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव की घोषणा के बीच प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में बैठकों का दौर जारी है| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज नेता गुजरात डेरा डाले हुए हैं| अमित शाह चार दिन की गुजरात यात्रा पर हैं| इस दौरान वे भाजपा की 3 दिवसीय संकलन समिति में शामिल होंगे| इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा| जबकि केन्द्रीय मंत्री और गुजरात भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी गुजरात में हैं| भूपेन्द्र यादव संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे| अमित शाह की उपस्थिति में होनेवाली संकलन समिति की बैठक में सेन्स प्रक्रिया में मिले नामों पर चर्चा की जाएगी| भाजपा मुख्यालय कमलम में चल रही संकलन समिति की बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश के सभी नेता शामिल हैं| भाजपा को सेन्स प्रक्रिया में कुल 4340 बायोडाटा मिला है| जिसमें सबसे अधिक 1490 बायोडाटा उत्तर गुजरात से मिले हैं| वहीं सौराष्ट्र से 1163, मध्य गुजरात से 962 और सबसे कम 725 बायोडाटा दक्षिण गुजरात से प्राप्त हुए हैं| इस बार वर्ष 2017 के चुनाव से 1100 अधिक बायोडाटा मिले हैं| सेन्स प्रक्रिया में प्राप्त बायोडाटा पर संकलन समिति में मंथन किया जाएगा| संकलन बैठक के बाद चुने हुए नामों को भाजपा की पार्लामेन्टरी बोर्ड को भेजा जाएगा|

Related Articles

Back to top button