ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हादसे में 4 लोग घायल, 3 घंटे तक हाईवे पर बंद रही वाहनों की आवाजाही

लालगंज: प्रतापगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से 4 जर्जर बिजली के पोल लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गिर गए। पोल की चपेट में आकर 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसा जिले के लालगंज इलाके में गुरुवार की सुबह 10 बजे हुआ। शहर मुख्यालय की ओर जाने वाले रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहले एक जर्जर पोल गिरा। इसके बाद 3 अन्य बिजली के पोल भी गिर गए। हादसे के बाद हाईवे पर 3 घंटे तक जाम लगा रहा।प्रतापगढ़ के लालगंज में वाहन के ऊपर गिरा बिजली का पोल।1 घायल की हालत गंभीरलखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार की सुबह वाहनों की आवाजाही चल रही थी। इस दौरान एक जर्जर विद्युत पोल टूट गया। पोल के टूटते ही आसपास के तीन और पोल टूटकर गिर गए। एक के बाद एक 4 जर्जर बिजली के पोल गिरने से 4 राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन फानन में लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बिजली का पोल गिरने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।बिजली का पोल टूटने की वजह से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने विद्युत पोल व तार हटवा कर आवागमन बहाल कराया गया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।बिजली के पोल के नीचे दबी बाइकें।जंग लगने से जर्जर हो चुके थे पोलस्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के पीछे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि विद्युत पोल में जंग लगने से काफी जर्जर हो गया था । जिसे बदलने के बजाय विभाग के अधिकारियों ने कामचलाऊ व्यवस्था के तहत उसमें वेल्डिंग मशीन से जुड़ाई कर विद्युत आपूर्ति जारी रखी। इससे वेल्डिंग किया हुआ पोल टूटा तो 3 और खंभे साथ में गिर गए।बिजली कर्मचारियों ने पोल को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।लोगों ने बताया कि नगर में हुए हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी कार्यालय से निकल गए। जेई से लेकर अधिशाषी अभियंता तक मौके पर नहीं पहुंचे। संविदा कर्मियों के माध्यम से तार व पोल हटवाया गया। अभी तक इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।बिजली का पोल गिरने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।विद्युत विभाग के खिलाफ भड़के व्यापारीव्यापारियों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय शंकर उर्फ झल्लर दुबे के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। व्यापारियों का आरोप था की बार-बार कहने के बाद भी नगर में जर्जर विद्युत पोल नहीं हटाया गया।

Related Articles

Back to top button