ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

भाजपा की रैली को कांग्रेस ने बताया बेशर्म नौटंकी,मरकाम का दावा- 4 साल में 62 प्रतिशत अपराध कम हुए

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 नवंबर को हुंकार रैली निकालेगी। बिलासपुर में बड़ा आयोजन होगा स्मृति इरानी भी आएंगी। इसे कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है। बुधवार को डॉ रमन सिंह ने इसका पोस्ट लॉन्च किया। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं। कहा है- भाजपा की हुकार रैली एक बेशर्म नौटंकी है।मोहन मरकाम ने आगे कहा- जब प्रदेश में 15 सालों तक महिलाओं के साथ अत्याचारों की पूरी श्रृंखला चालू थी तब भाजपा कहां सोई थी? आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं, महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में रमन राज की अपेक्षा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 62 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को जीवन जीने के लिये सुरक्षित भयमुक्त वातावरण मिला है।मरकाम ने कहा प्रदेश में 6 से 14 साल के बच्चियों के साथ झलियामारी के सरकारी आश्रम में दुराचार की घटना हो रही थी, तब इन बच्चियों के गुनाहगारों के खिलाफ कार्यवाही के लिये कांग्रेस को आंदोलन करना पड़ा था। जब बिलासपुर में नसबंदी जैसे छोटे ऑपरेशन में 17 महिलाओं की जाने चली गयी तब भाजपा ने हुंकार रैली नहीं निकाला। राजधानी रायपुर में चंद पैसों के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये गये तब भाजपा की गैरत कहां सोई थी? प्रदेश में 27000 से अधिक लड़कियां गायब हो गयी तब भाजपा की बोलती बंद थी।भाजपा की तैयारी पूरीआरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सभी जिला मुख्यालयों में 9 नवंबर को चक्काजाम करने जा रही है। दो दिन बाद ही 11 नवंबर को बिलासपुर में महिला सुरक्षा की मांग को लेकर महतारी हुंकार रैली का आयोजन होगा। रैली में राष्ट्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन भी शामिल होंगी।इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि, भाजपा प्रदेश की आधी आबादी की समस्याओं की वकील बनकर न्यायधानी में आंदोलन कर रही है। इसके बाद 16 से 20 नवंबर तक संभाग स्तरीय गौरव प्रदर्शनी का आयोजन होगा। बस्तर में 21 नवंबर और सरगुजा संभाग में 28 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह की बलिदान दिवस 10 दिसंबर को भाजपा जनजातीय अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी।

Related Articles

Back to top button