ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बीजेपी नेता ने पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल  से खुद को बचाने के लिए त्रिशूल रखने का कहा 

कोलकाता ।  पश्चिम बंगाल के एक बीजेपी नेता ने लोगों से अपने पास त्रिशूल रखने को कहा है. नेता ने पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुद को बचाने के लिए यह सुझाव दिया है। कोलकाता के बाहरी इलाके में जगधात्री पूजा के कार्यक्रम में बीजेपी नेता राजू बंधोपाध्‍याय ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस हिंसक हो जाएगी. ऐसे में महिलाओं को बीजेपी कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए घर में त्रिशूल जरूर रखना चाहिए. टीएमसी विधायक तापस रॉय ने इस टिप्‍पणी की आलोचना की है.
बंगाल के बीजेपी सांसद दिलीप घोष, जो कि उस कार्यक्रम में मौजूद थे जिसमें बंधोपाध्‍याय ने यह टिप्‍पणी की थी, बयान पर ताली बजाते हुए नजर आए थे. तृणमूल कांग्रेस के राय और बीजेपी के घोष ने एक ही क्षेत्र में रोड के विपरीत छोरों में जगधात्री पूजा का शुभारंभ किया. बंधोपाध्‍याय ने कहा, “पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस बम और गोलियों का इस्‍तेमाल करेगी. हमारे पास अपने बचाव के लिए क्‍या है?  अपने को बचाने के लिए हमारे पास त्रिशूल होना चाहिए जो मां (दुर्गा) ने हमे दिया है. हर मां-बहन को घर में त्रिशूल रखना चाहिए क्‍योंकि पश्चिम बंगाल में यही स्थिति है. ” उधर, टीएमसी विधायक रॉय ने कहा कि बीजेपी नेता का बयान सही नहीं है और प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए. रॉय ने कहा, “वे चाहते हैं कि लोग अपने घर में त्रिशूल रखें और कुछ लोग उनसे कहेंगे घर में अन्‍य चीजें रखें. पंजाब की स्‍वस्‍थ राजनीति, शांति और व्‍यवस्‍था इससे प्रभावित होगी. वे बंगाल में शांति की बात करते हैं लेकिन ऐसे भड़काऊ बचान देते हैं. ” रॉय ने कहा कि वे बंगाल में शांति नहीं चाहते, वे बंगाल के बारे में नहीं सोचते लेकिन हम राज्‍य, इसकी संस्‍कृति और परपंराओं के बारे में सोचते हैं, इस कारण हम ऐसी बातें नहीं कह सकते.

Related Articles

Back to top button