ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

खोखरी के नजदीक 4 लुटेरों ने बाइक को टक्कर मार गिराया; मोबाइल-एक हजार रुपए छीने

जींद। हरियाणा के जींद के गांव खोखरी के निकट बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार 4 युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और 1000 रुपए लूट लिए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र की नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने थाना सदर में 4 युवकों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।गांव दालमवाला निवासी सत्यवान ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हांसी रोड पर ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। रात को वह अपना काम निपटा कर बाइक से गांव लौट रहा था। गांव खोखरी और दालमवाला के निकट बाइक सवार 4 युवक पहले ही खड़े थे। जब वह उस मार्ग से निकला तो चारों युवक उसके पीछे लग गए। कुछ ही दूरी पर उन्होंने उसकी बाइक को टक्कर मार नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।युवकों ने उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। इसी दौरान दूसरे वाहन की लाइट पड़ने पर चारों गांव बोहतवाला की तरफ फरार हो गए। पर्स में एक हजार कैश और उसका आई कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे। उसने किसी तरह घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button