ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Akshay Kumar महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में रखेंगे कदम

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बहुत ही खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। ‘बच्चन पांडे’ से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर ‘राम सेतु’ पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि ‘राम सेतु’ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन दिन-ब-दिन घटते दर्शकों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। जहां बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, वहीं अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय कुमार फिल्में साइन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। खिलाड़ी कुमार लगातार तरह-तरह की फिल्में साइन कर रहे हैं। इस साल रिलीज हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में राजा-महाराजा का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार फिल्मी पर्दे पर ऐसा ही रोल करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार मराठी में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ नामक इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button