ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

भारत लौटते ही Priyanka Chopra पर चढ़ा देसी खुमार

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं। निक जोनस संग शादी कर लॉस एंजिलस में सेटल हो चुकी एक्ट्रेस पूरे तीन साल बाद अपने देश वापस आई हैं। ऐसे में उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। काम के सिलसिले में मुंबई आई प्रियंका बीते दिन मरीन ड्राइव पहुंचीं और वहां जमकर मस्ती की। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई को किया मिस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मारीन ड्राइव विजिट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें व्हाइट पैंट और क्रॉप टॉप पहने एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वीडियो में प्रियंका समुद्र किनारे देसी स्टाइल में मस्ती और हुड़दंग करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट के एक्ट्रेस ने बताया कि विदेश में रहते हुए उन्होंने मुंबई को बहुत मिस किया। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने कहा, पुराने अड्डे पर मस्ती की…चाहे एक मिनट के लिए ही सही मुंबई मैंने तुम्हें बहुत याद किया! अब काम पर वापस लौटते हैं।

मालती को फैंस ने किया मिस

इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से मां बनने की जानकारी शयर की थी। ऐसे में जब मुंबई लौटीं तो फैंस ने उनसे बेटी मालती के बारे में पूछा, लेकिन एक्ट्रेस भारत बिना बेटी और पति के पहुंचीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास मल्टीपल प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है, जो उनकी डेब्यू वेब सीरीज है और जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ शामिल है। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की फिल्म “जी ले जरा भी ” है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button