ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

नियमावली में प्रस्तावित संशोधन न होने से सशस्त्र पुलिस जवानों की पदोन्नति अटकी

लखनऊ। यूपी में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी है। इस पुलिस बल में स्वीकृत किए गए उपनिरीक्षक के 2999 पदों में आधे पदोन्नति से तथा आधे पद भर्ती से भरे जाने हैं। इनमें पदोन्नति से भरे जाने वाले 1499 पदों को नियमावली में प्रस्तावित संशोधन न होने की वजह से अब तक कार्यवाही नहीं हो सकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी व नागरिक पुलिस में पदोन्नति के समान अवसर प्रदान किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद करीब एक वर्ष पहले विभिन्न श्रेणी के पदों के साथ आरक्षी के 3040 व मुख्य आरक्षी के 1489 यानी कुल 4529 पदों को समाप्त करते हुए इनके स्थान पर निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 45 तथा उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 2999 पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार हुआ था।
सूत्रों का कहना है कि सशस्त्र पुलिस में जवानों की पदोन्नति के लिए नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्द कैबिनेट से मंजूरी दिलाए जाने की तैयारी है। इसके बाद ही सशस्त्र पुलिस के मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हो सकेगी। यही वजह है कि सशस्त्र पुलिस के जवान लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button