ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

शराब पीने का आदी बताया जा रहा है मृतक, सीओ ने मौके पर पहुंच कर की जांच

बांदा: बांदा में अधेड़ का सड़क किनारे शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।बांदा नगर कोतवाली के गुरेह गांव में बीती रात एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र का यह व्यक्ति गुरेह गांव का रहने वाला था और अक्सर शराब के नशे में रहा करता था, मृतक राजमणि उर्फ नन्ना ने बीती रात भी शराब पी रखी थी। सूचना के बाद सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी मौके में पहुंची और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।बांदा में अधेड़ का सड़क किनारे शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।सड़क किनारे पड़े होने की मिली सूचनामृतक के पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि पिता बहुत शराब पीते थे और कई बार मना करने के बावजूद शराब पीना नहीं छोड़ा। मृतक के पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर गया था तभी उसके चचेरे भाई मलखान ने सूचना दी कि उसके पिता शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े हुए हैं। इसके बाद में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है।पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शवमृतक के बेटे ने बताया कि वह अपने पिता को लेकर बाहर जाने वाला था, लेकिन शराब की वजह से उसने अपने पिता का टिकट नहीं कराया। बताया कि उसके पिता का गांव के ही कुछ लोगों से 3 माह पूर्व झगड़ा हो गया था, उस वक्त विरोधियों ने उनके पिता को बहुत मारा था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button