ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

‘जेकर लंदन तकले गूंज गइल आवाज ए भैय्या, बलिया हऊवे भारत के सरताज ए भैय्या’ गाकर मनाया जश्न

बलिया: भगवान शिव की साधना स्थली, कामदहन भूमि, महर्षि भृगु, गर्ग, पराशर, दुर्वासा, वाल्मिकी की तपोभूमि, महाभारत महाकाव्य के रचयिता वेदव्यास, ऋषि परशुराम, कुश-लव की जन्मभूमि और तथागत गौतम बुद्ध की दीक्षा- परीक्षा के साक्षी रहे बलिया जिले ने ऐतिहासिक शहीद पार्क चौक में अपना 144वां स्थापना दिवस मनाया।इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि 1857 में ईस्ट इंडिया कम्पनी सरकार की पैदल सेना के सैनिक मंगल पाण्डेय के विद्रोह, चौरा गांव में ब्रिटिश खजाने की लूट, गोविन्द मल्लाह की शहादत और लिलकर के बाबू गरीब नारायण राय की विद्रोही सेना के द्वारा बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर और चम्पारण से अंग्रेजों को खदेड़ने के बाद 1858 में वीरवर कुंवर सिंह के विजय अभियान ने ब्रिटिश सरकार को बलिया प्रशासनिक इकाई बनाने के लिये विवश कर दिया।बलिया का 144वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।1942 में कर दी थी स्वराज की मांगएक नवम्बर 1879 को गाजीपुर, आजमगढ़ और बिहार राज्य के शाहाबाद जिले के बिहिया परगना के कुछ गांवों को लेकर इस बगावती भू-भाग को बलिया नाम से जिला बना दिया गया। इस नवसृजित जिले के पहले कलेक्टर के रूप में डीटी राबर्ट को तैनात किया गया। 1942 में जिले की जनता ने ब्रिटिश साम्राज्य से सत्ता छीनकर स्वराज की सरकार बना ली थी। तत्कालीन कलेक्टर जगदीश्वर निगम और एसपी रियाजुद्दीन खां की कूटनीतिक चाल के कारण यहां स्वराज सरकार का शासन लम्बे समय तक नहीं चल सका।बलिया का 144वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।14 दिन में फौज ने दोबारा किया था कब्जाचौदह दिन में ही अंग्रेजी फौज ने बलिया पर पुनः कब्जा कर लिया था। बलिया का यह तेवर यहां के साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, पंडित परशुराम चतुर्वेदी, डॉ. अमरकांत और डॉ. केदारनाथ सिंह की लेखनी में और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर, जनेश्वर मिश्र की राजनीति में भी परिलक्षित होती है।समारोह में दी प्रस्तुतिसमारोह में जागरूक संस्थान के कलाकार पंकज कुमार, छोटेलाल प्रजापति, विजय प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, सलोनी कुशवाहा, माया और अभय सिंह कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह, सुमित कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कमांडर रविन्द्र सिंह तेवतिया, भानु प्रकाश सिंह बब्लू, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, अटल बिहारी राय, इं. बच्चालाल मौर्य, अरुण कुमार, सतीश उपाध्याय, गजेंद्र प्रताप सिंह, शंकर रावत, डॉ. फतेहचन्द बेचैन आदि ने विचार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button