ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

ATM मशीन में चोरी का प्रयास, अचानक मशीन में आग लगने से भागे चोर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अज्ञात चोरों ने SBI के ATM से पैसे चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन, अचानक मशीन में आग लग गई, जिससे चोर घबरा गए और वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि ATM में लाखों रुपए थे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा-बचेली मुख्यमार्ग में सड़क किनारे स्टेट बैंक स्थित है। बैंक के सामने ही ATM है। देर रात अज्ञात 2 चोर गैस कटर लेकर ATM के अंदर घुसे। फिर, उन्होंने गैस कटर से ATM को नीचे की तरफ से काटने की कोशिश की। लेकिन, फाइवर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। चोरों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
दंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि, मामले का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। फिलहाल CCTV फुटेज में भी उनका चेहरा समझ नहीं आ रहा। आस-पास के कुछ बदमाशों पर पुलिस की नजर है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, फिलहाल ATM में पैसे कितने थे यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी डिटेल बैंक प्रबंधक से मंगवाए गए हैं। जल्द ही इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button