ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भाजपा में शामिल हुए आठ विधायकों पर एक्शन के मूड में कांग्रेस

गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों ने दल बदल लिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, अब इस मामले में गोवा कांग्रेस इकाई ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कांग्रेस की गोवा इकाई ने कहा है कि वह हाल ही में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए आठ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने बताया कि पार्टी को अयोग्यता याचिका दायर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से मिले हैं। पाटकर ने कहा कि पूर्व महाधिवक्ता और वर्तमान कांग्रेस विधायक कार्लोस अल्वारेस फरेरा याचिका का मसौदा तैयार करेंगे और इसे जल्द ही दायर किया जाएगा।

कांग्रेस के पास अब सिर्फ तीन विधायक

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची, वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई थी।

2019 में भी हुआ था ऐसा
गौरतलब है कि 2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का झटका दिया था। जुलाई, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button