ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पति के कहने पर ससुराल पहुंचे, ससुर से बोले-बेटी को भेज, नहीं तो मार डालेंगे

कवर्धा: पुलिस ने इस केस में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला अपने ससुराल नहीं जा रही थी तो उसे और उसके पिता को धमकी मिल गई। धमकी देने के लिए महिला के पति ने ही 4 बदमाशों को उसके मायके भेज दिया था। जो उसके मायके भी पहुंचे और उसके पिता को कह दिया कि तुम अपनी बेटी को क्यों ससुराल नहीं भेज रहे। भेज दो, नहीं तो मार डालेंगे। मामला दामापुर चौकी क्षेत्र का है।इस केस में 30 अक्टूबर को महिला के पिता ने शिकायत की थी। उसने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम को वह घर पर थे। उसी वक्त 4 बदमाश उसके घर पहुंचे और कहने लगे कि तुम अपनी बेटी को ससुराल क्यों नहीं भेजते हो। भेज दो नहीं तो हम तुमको जान से मार देंगे। इतने में उसकी बेटी वहां पहुंच गई। मगर बदमाश उसे भी धमकाने लगे। कहने लगे कि तुम अपने ससुराल क्यों नहीं जाती हो।इसके बाद महिला चिल्लाने लगी। तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुट गई। फिर भीड़ देख बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। उसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच करने पर पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।आरोपियों ने बताया कि राजनांदगांव के देवा साहू ने हमें भेजा था। उसने हम धमकाने के लिए भेजा था। ये गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। पुलिस ने इस केस में हेमलाल साहू व पवन कंवर को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अब भी फरार हैं।

Related Articles

Back to top button