ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक्सीडेंट का शिकार हुई एक्ट्रेस Rambha की कार, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें

बंधन, जुड़वा और क्रोध जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्सीडेंट रंभा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी में रंभा के साथ-साथ उनके बच्चे और उनकी नैनी भी सवार थीं। रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

एक्सीडेंट की ये तस्वीरें खुद रंभा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, ‘स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी जब चौराहे पर एक कार ने हमारी कार को टक्कर मार दी। कार में मैं, बच्चे और नैनी थीं। हम सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल मे है। बुरा दिन और बुरा वक्त, प्लीज हमारे लिए दुआ करना। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं।’

एयर बैग की वजह से बच गई जान?
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रंभा और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि उनकी बेटी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रंभा ने एक्सीडेंट की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली फोटो में उनकी बेटी नजर आ रही है जिसे डॉक्टर्स ट्रीटमेंट के लिए ले जा रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में दुर्घटनाग्रस्त कार नजर आ रही है जिसकी हालत काफी खराब है। गाड़ी के एयर बैग खुले नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button