ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अपहरण के बाद छात्र की हत्या,जंगल में मिला शव

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत चंदारी रेलवे स्टेशन जंगल के पास इंटरमीडिएट के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।उसकी पीठ पर स्कूल बैग पड़ा था।छात्र डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर में पढ़ता था।छात्र सोमवार दोपहर 1:50 बजे छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा था।इसके बाद परिजनों ने फोन कर जानकारी ली थी।

वह ई-रिक्शा से अपने हरिहर धाम श्यामनगर स्थित घर आता जाता था। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। बेटे की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शव को जंगल में फेंका गया। हत्या के पीछे लूटपाट का इरादा नहीं था। उसके हाथ की महंगी घड़ी भी बंधी मिली।

चकेरी हरिहर धाम श्यामनगर निवासी संजय सरकार का इकलौता बेटा रोनित सरकार सोमवार को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल में फोन कर संपर्क किया। जहां उन्हें पता चला कि बेटा स्कूल से छुट्टी के बाद ही जा चुका है। इसके बाद रोनित की तलाश परिजन रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप के अलावा अन्य स्थानों पर करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब 6 बजे परिजन स्कूल पहुंचे। साथ बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जिसमें बेटा स्कूल से जाता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button