ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई; घर लौट रहा था

बहादुरगढ़: सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला रवि (36) अविवाहित था। वह पिछले काफी समय से बहादुरगढ़ शहर की बैंक कॉलोनी में रहता था। वह बाइक पर अपने घर आ रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर कॉलोनी में ही लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर लगते ही रवि नीचे जमीन पर आ गिरा।हादसे के बाद मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फौरन रवि को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button