ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

वार्डों के आरक्षण पर टिकीं निगाहें, रैपिड सर्वे के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में लगा है। परिसीमन, रैपिड सर्वे के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सभी निकायों से आरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीएम के पास भेज दिए गए हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही दावेदार चुनाव के मैदान में ताल ठोंक सकेंगे। हालांकि संभावित आरक्षण को लेकर दावेदारों की जोड़-तोड़ भी शुरू हो गई है।दिसंबर में नगर निगम के पहले बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। इससे पहले वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शासन के आदेश पर प्रशासन ने सभी निकायों से सोमवार तक वार्डवार आरक्षण के प्रस्ताव मांगे थे, जो तैयार हो गए हैं।राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेजपरीक्षण के बाद इन प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। चार नवंबर तक आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नगर निकाय चुनाव के लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मेयर व पार्षद पद के दावेदार भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वर्तमान में निकाय चुनाव के लेकर भाजपा नेता व वर्तमान पार्षद सबसे अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। नए दावेदार जहां टिकट पाने के लिए बड़े नेताओं के घरों के चक्कर काट रहे हैं।फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में लगा है।चार नवंबर को आरक्षण का प्रस्ताव शासन को जाएगा भेजावहीं वर्तमान पार्षद टिकट न कटे, इसके लिए मंत्री व विधायकों से सिफारिश करा रहे हैं। एडीएम फिरोजाबाद अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि सभी निकायों से वार्डों के आरक्षण के प्रस्ताव आ गए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर चक्रानुक्रम से पूरी की गई है। जिलास्तर पर इसका परीक्षण करने के बाद चार नवंबर को आरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।जिले में निकायों की स्थितिएक – नगर निगम (फिरोजाबाद)तीन – नगर पालिका (टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज)चार – नगर पंचायत (मक्खनपुर, जसराना, फरिहा, एका)खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related Articles

Back to top button