ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

भाई दूज पर परिवार संग बेटी के घर लखनऊ गए सरकारी कर्मी के घर 15 लाख की चोरी

कानपुर: कल्याणपुर थाना-क्षेत्र में बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। भाई दूज पर परिवार संग बेटी के घर लखनऊ गए सरकारी कर्मी के घर में घुसकर चोर लाखों की नकदी और जेवरात ले गए। वापस लौटने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।घर में लटका था तालाकल्याणपुर के आवास विकास-3 में शिव मंदिर के पास रहने वाले रमाशंकर गुप्ता मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। भाई दूज पर वह पत्नी अभिलाषा गुप्ता, बेटे चंदन और बहू सलोनी के साथ 27 अक्टूबर को लखनऊ में रहने वाली अपनी बेटी पूनम गुप्ता के यहां गए थे। घर पर कोई नहीं था और ताला लगा था।दीवार फांदकर घुसे थे चोरदेर शाम जब वह परिवार संग वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर कमरों के दरवाज़े खुले और समान बिखरा पड़ा थे। इस पर उन्होंने पुलिस सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रेम शंकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चोर सूने घर के अंदर दीवार फांदकर घुसे और ताले तोड़कर नकदी, जेवरात एवं अन्य सामान ले गए। पुिलस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button