ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

शरद पवार की तबियत खराब, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राजधानी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें इस सप्ताह ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह आगामी नवंबर में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं।राकंपा ने जानकारी दी है कि तबियत खराब होने के चलते पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने बताया है कि उन्हें 2 नवंबर तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। साथ ही वरिष्ठ नेता शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले कैंप में शामिल होंगे। खास बात है कि 81 वर्षीय लगातार राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा 8 अवंबर को महाराष्ट्र में एंट्री करेगी। खबर है कि पदयात्री नांदेड़ के जरिए राज्य में यात्रा का आगाज करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि पवार ने यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।पटोले ने बताया था कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रमुख ने बताया था कि राहुल यात्रा के हिस्से के रूप में नांदेड़ और शेगांव में रैलियां संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button