ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

आप की यहां कोई हवा नहीं, गुजरात में कांग्रेस की बनेगी सरकार : राहुल गांधी 

रंगारेड्डी । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी जमीन पर नहीं, सिर्फ हवा में है। राज्य में कांग्रेस पार्टी मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि इन चुनावों में उनका उपयोग किस तरह से किया जाना है। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार जनता को लूट रही है और दलितों एवं आदिवासियों की जमीन छीन रही है।
उन्होंने कहा कि टीआरएस के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता। गुजरात की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा गुजरात में कांग्रेस बहुत प्रभावशाली ढंग से चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी सिर्फ हवा में है, जमीन पर नहीं है। वह विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रही है और ऐसे में उसका हव्वा खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा गुजरात में कांग्रेस मजबूत है। सत्ता के खिलाफ माहौल है। कांग्रेस यह चुनाव जीतेगी।

Related Articles

Back to top button