ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी का अपहरण

आगरा में कुछ लोगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोर का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। यह दुस्साहसिक मामला ताजगंज क्षेत्र के एक गांव का है।यहां एक युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया।आरोपी दीवार चढ़कर घर में घुस गए। किशोरी के परिवार के लोगों को पीटा।गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका।आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी को गांव निवासी युवक अरुण परेशान कर रहा है।परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है।घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया।उसके साथ रिश्तेदार भी थे।आरोपी दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए।विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका।आरोपी किशोरी को घर से खींच ले गए।परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

आरोप है कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।वह आशा ज्योति केंद्र में है।सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पीड़िता नाबालिग है।

Related Articles

Back to top button