ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

1 नवंबर से 2040 रुपये प्रति ‌क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा धान

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी।फर्रुखाबाद जनपद में एक नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए 20 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। वहीं किसान को क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही किसान क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकेगा।जिले में भले ही अभी धान की फसल तैयार नहीं है, लेकिन धान खरीद की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए जिले में 20 क्रय केंद्र बनाकर केंद्र प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। एक नवंबर से यह केंद्र खोल दिए जाएंगे। सातनपुर मंडी में तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं।पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र बनाए गएइसमें एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम, एक केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा का और एक केंद्र पीसीएफ का रहेगा। इसके अलावा खाद्य विभाग कुल 10 क्रय केंद्रों में मंडी कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज प्रथम और द्वितीय, शमसाबाद उपमंडी प्रथम और द्वितीय, नवाबगंज राजेपुर प्रथम और द्वितीय केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा। पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं।किसानों से संपर्क करने के आदेश इसमें ब्लाक बढ़पुर में जिला सहकारी संघ फर्रुखाबाद और सरैया, मोहम्मदाबाद में सहकारी समिति पखना, नीबकरोरी, हरकमपुर के अलावा कायमगंज, चिलसरा व कनासी सहकारी समिति पर धान खरीदा जाएगा। डीएम ने धान खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के आदेश दिए हैं।मक्का खरीद की बोहनी नहींजनपद में मक्का की खरीद के लिए 15 अक्टूबर से खाद्य विपणन विभाग ने 6 क्रय केंद्र खोल दिए थे। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। 15 दिन बीतने के बावजूद किसी केंद्र पर मक्का खरीद के नाम पर बोहनी तक नहीं हुई। प्रभारी डिप्टी आरएमओ पुरुषोत्तम दास ने बताया कि बाजार में मक्का महंगे दामों में बिकने की जानकारी मिल रही है। कोई भी किसान क्रय केंद्र पर मक्का लेकर नहीं पहुंचा। इससे अभी मक्का की खरीद नहीं हो सकी। बीते साल के सापेक्ष बढ़े 100 रुपए प्रदेश सरकार द्वारा इस बार धान की खरीद में 100 रुपए प्रति ‌क्विंटल खरीद पर बढ़ाए हैं। जहां बीते वर्ष 1940 रुपये प्रति कुंतल धान खरीदा गया था। वहीं इस बार 2040 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button