ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस में स्टूडेंट्स ने भी किया पार्टिसिपेट, सभी ने ली एकता की शपथ

दुर्ग: एकता दौड़ में शामिल स्कूली बच्चेदुर्ग जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में जिला कलेक्टर, दुर्ग विधायक से लेकर अधिकारी व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। दौड़ के आयोजन से पहले विधायक ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद दौड़ का आयोजन किया गया।अपना बैनर लेकर दौड़ में शामिल हुए एनसीसी कैडेट्स।एकता दौड़ सुबह 8 बजे रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से शुरू हुई। इसके बाद दौड़ आदर्श कन्या शाला से होते हुए गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक, पचरीपारा, नया बस स्टैंड रोड से, बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम में समाप्त हुई। इस एकता दौड़ में विद्यालय, महाविद्यालय विद्यार्थी, अध्यापक, खिलाड़ी, दुर्ग के नागरिक सहित सभी शासकीय और अशासाकीय अधिकारी शामिल हुए।दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने बताया कि 31 अक्टूबर को राट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए एकता की मिशाल कायम करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया। जो लोगों को राष्ट्रीय अखंडता और एकता का संदेश देती है। इस मौके पर दुर्ग कमिश्नर महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी, नागरिक व बच्चे राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए।अधिकारियों और लोगों को दिलाई गई एकता की शपथआयोजन के मौके पर दुर्ग विधायक और कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई की ” मैं शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा।

Related Articles

Back to top button