ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

राम रहीम के खिलाफ साजिश रची जा रही; मालीवाल ने धमकाने का आरोप लगाया था

हिसार: डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट ने दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल को जवाब दिया है। डेरे का कहना है कि डेरा मुखी राम रहीम के किसी अनुयायी ने मालीवाल को धमकी नहीं दी है। कुछ लोग डेरा सच्चा सौदा और डेरा मुखी राम रहीम को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।डेरा श्रद्धालुओं के किसी को धमकी देने की बात बिल्कुल गलत है। डेरा प्रेमियों ने किसी को कुछ नहीं कहा है। अगर कोई असामाजिक तत्व ऐसा कर रहे हैं तो हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों की उच्चस्तरीय जांच करवाकर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कर आरोप लगाया था कि यह राम रहीम के अनुयायियों ने उन्हें धमकाने के लिए भेजे हैं।डेरा प्रमुख की छवि खराब करना मकसद डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना का कहना है कि डेरा प्रमुख द्वारा महिला उत्थान के लिए कई कार्य किए है। वह चाहे कन्या भ्रूण हत्या को रोकना हो या फिर दहेज़ प्रथा जैसी बुराइयों को समाज से दूर भगाना हों। डेरे के श्रद्धालु कुछ ऐसा काम करना तो दूर, सोच भी नहीं सकते। यह तो असामाजिक तत्वों द्वारा डेरा व डेरा प्रमुख की छवि को ख़राब करने की साजिशें रची जा रही हैं जिसकी डेरा सच्चा सौदा घोर निंदा करता है।मालीवाल लगातार राम रहीम को पैरोल देने का विरोध कर रही हैं।स्वाति मालीवाल ने शेयर किए थे धमकी भरे मैसेजदिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कुछ मैसेज शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने दावा किया कि राम रहीम की पैरोल का विरोध करने पर उसे डेरा प्रेमियों ने धमकी दी है।मालीवाल ने कहा कि जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज उठाई है, उसके अनुयायी कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो। इसके जवाब में मालीवाल ने कहा – मेरी आवाज सुन लो- मेरी रक्षा भगवान करेंगे, ऐसी धमकियों से मैं नहीं डरती, सच की आवाज उठाती रहूंगी, हिम्मत है तो सामने से आकर गोली मारो।मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर धमकी मिलने का दावा किया था।पैरोल नियमों में बदलाव के लिए PM को लिखा पत्रदिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पैरोल और क्षमा के नियमों में बदलाव की मांग की है। पत्र में स्वाति ने लिखा कि राम रहीम की पैरोल ने देश की हर निर्भया का हौसला तोड़ा है।उन्होंने PM को पत्र लिख पैरोल के नियमों में बदलाव करने का आग्रह किया है। साथ ही राम रहीम को वापिस जेल पहुंचाने की मांग की है। मालीवाल ने हरियाणा CM मनोहर लाल खट्‌टर से पैरोल से जुड़े 5 सवाल भी पूछे। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार राम रहीम की भक्ति में लीन है।हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा समेत कई भाजपा नेता राम रहीम के सत्संग में पहुंचकर आशीर्वाद मांग चुके हैं।ऑनलाइन सत्संग और दिवाली गाने से बढ़ा विवादराम रहीम हाल ही में 40 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंचा है। वहां से राम रहीम लगातार ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। जिसमें हरियाणा में भाजपा सरकार के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, करनाल मेयर रेणू बाला और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने हिस्सा लिया। इसके बाद हिमाचल में BJP सरकार के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर भी आशीर्वाद लेने पहुंंचे। राम रहीम ने दिवाली पर नया गाना भी रिलीज किया।राम रहीम ने दिवाली की रात नया गाना रिलीज किया था। जिसके बाद सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है।हरियाणा में पंचायत और आदमपुर सीट पर चुनाव हो रहे हैं। वहीं हिमाचल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में विरोधी पार्टियों का आरोप है कि भाजपा ने चुनावी फायदे के लिए राम रहीम को पैरोल दिलाई। हालांकि हरियाणा CM मनोहर लाल खट्‌टर ने इसे नियम के अनुरूप बताया।

Related Articles

Back to top button