ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘राम सेतु’ को जबरदस्त टक्कर दे रही कन्नड़ फिल्म कांतारा

अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन फिल्म को रिलीज हुआ आज सातवां दिन है और फिल्म अभी तक 57 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ फिल्म कांतारा को रिलीज हुए तीसरा हफ्ता है और अभी भी फिल्म का ऑक्यूपेंसी लेवल 40 पर्सेंट तक है। यानि राम सेतु और थैंक गॉड जैसी फिल्मों को देखने के लिए जहां सिनेमाघरों में 30 प्रतिशत टिकटें बिक रही हैं वहीं कांतारा अकेले तीन हफ्ते बाद भी जलवा कायम किए हुए है।

शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी ‘कांतारा’ देखने के लिए लोग पहुंचे, जबकि उन्होंने राम सेतु और थैंक गॉड जैसी फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। छुट्टी के दिन जब फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है तो ऐसे में वीक डेज में तो किसी भी बात की उम्मीद करना और भी मुश्किल हो जाता है।

खबर है कि सिनेमाघर मालिक टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए ‘राम सेतु’ और ‘थैंक गॉड’ हटाकर ‘कांतारा’ लगा रहे हैं ताकि कमाई ज्यादा हो सके। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों बड़ी फिल्में और कितने दिन सिनेमाघरों में टिकी रहती हैं।

Related Articles

Back to top button