ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान माओवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है।जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह 4 बजे के आस-पास कडमे गांव के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। उस वक्त वहां पर पहले से ही कुछ माओवादी मौजूद थे। जिन्होंने जवानों को देख फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।बताया गया है कि कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मौके पर अब भी जवान मौजूद हैं। उनके लौटने पर ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button