ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर महिलाओं से की थी छेड़छाड़

मेरठ: पीड़िता कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है।कंकरखेड़ा में पड़ोसी युवक द्वारा गर्भवती महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की थी। जहां आरोपी ने गर्भवती महिला को लात मारकर गिरा दिया। जिसके बाद रात में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।15 दिन से परेशान कर रहा था पड़ोसी।रोहटा रोड स्थित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक परिवार की महिलाओं पर अश्लील कमेंट कर रहा है। शनिवार को आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। लेकिन पड़ोसियों ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को युवक जबरन उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने मार पिटाई कर दी।गर्भवती महिला को धक्का देकर गिरायाबीच बचाव में आई गर्भवती महिला के पेट में लात लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्भवती बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने आरोपी युवक को मौके से धर दबोचा और जमकर पीटा। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भेजा गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button