ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

सात्विक-चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

भारत के सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने रविवार ने 2022 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है। यह उनका 11वां खिताब है। एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला,शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाड़ियों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था। भारतीय जोड़ी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया “भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!”

Related Articles

Back to top button