ग्वालियर
जीवाजी क्लब में अतुल जैन एवं दक्ष गोयल बने लखपति, बांटे दस लाख रुप
ग्वालियर। जीवाजी क्लब ग्वालियर द्वारा जीवाजी क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनो के लिये कल 29 अक्टूबर 2022 को दिवाली मिलन समारोह मे बम्पर हाउजी का आयोजन किया गया। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि चूँकि यह जीवाजी क्लब के अत्यंत महत्वपूर्ण इवेंट है जो हर साल दिवाली के बाद आयोजित किया जाता रहा है, इस कारण आयोजन कि तैयारी उन्होंने एक माह पूर्व से ही शुरु कर दी थी। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप मे ए डी एम इच्छित गढ़पाले जी रहे, जिन्होने सभी को शुभकाम्नाए दी। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में लगभग 2500 लोगों ने शिर्कत करते हुऐ कार्यक्रम को सफल बनया। बम्पर हाउजी में लगभग 10 लाख रुपय के गिफ्ट एवं पुरुस्कार का वितरण किया गया। सभी सदस्यो को दो टिकट लेने पर एक निश्चित आकर्षक उपहार भी दिया गया, साथ ही लजीज व्यंजन, चाट, पिज्जा हट, बरिस्ता कॉफी, वेंकी, पेप्पेर स्ट्रीट, बर्गर बडीआदि जानेमाने रेस्तौरेंट के स्टाल ने आयोजन मे चार चांद लगा दिये। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बम्पर हाउजी के प्रथम पुरुस्कार की राशी 2,25,000 रुपय संयुक्त रूप से अतुल जैन एवं मास्टर दक्ष गोयल पुत्र भरत गोयल ने जीता, दूसरा पुरुस्कार जिसकी राशी 1,00,000 रुपय थी ऊसे संयुक्त रूप से राजेश श्रीवास्तव, रजनी विशाल खंडुजा, सौरभ बंसल एवं रोली गोयल ने जीता, तीसरा पुरुस्कार जिसकी राशी 50,000 रुपय थी उसको संयुक्त रूप से गौतम भागचंदानीं, अर्चना सिंघल, भूपेन्द्र खलाटे, एवं काशवी बाकलिवाल ने जीता, चौथा पुरुस्कार जिसकी राशी 25,000 रुपय थी उसको संयुक्त रूप से डॉ नीरज कॉल एवं मंजरी गांधी ने जीता, पांच्वा पुरुस्कार जिसकी राशी 15,000 रुपय थी ऊसे संयुक्त रूप से प्रतीक्षा कुकरेजा, पार्थ श्रीवास्तव, दक्ष गुप्ता एवं शैली गुप्ता ने जीता। इसके अलावा विभिन्न अन्य श्रेणी के कुल 1,20,000 रुपय के ईनाम राशी को भी बाँटा गयी, साथ ही 5,00,000 रुपय के 300 लकी ड्रा भी निकाले गये। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर हफ्ते जीवाजी क्लब मे जीवाजी क्लब के परिवारजन के लिये हाउजी का आयोजन किया जाता है तथा जिसे जीवाजी क्लब हाउजी कमेटी के सदस्य पूजा यादव, मनीषा खंडुजा, हेमेश दंडोतिया, मन्नू जैसिंघानी खिलाते है व उनको सम्मानित किया गया, साथ ही बम्पर हाउजी का संचालन अजय कपूर, नवीन मित्तल एवं रजत कुकरेजा के द्वारा किया गया। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समिति से उपाध्यक्ष श्री पुश्पेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संयुक्त सचिव रवि बग्गा एवं कार्यकारिणी समिति से डॉ नीरज कौल, आयुष, जितेन्द्र जाजू, सुरेश खंडेलवाल, इंदर केसवानी, सिद्धार्थ जैन, धर्मेंद्र अग्रवाल, शुभम राहिखेरा, संजय झवर, गॊरीशंकर मित्तल, संदीप गुप्ता, हरीश भोजवानी, नितिन बंसल आदि मौजूद थे, सभी ने आयोजन के सफलता पूर्वक आयोजन की तारीफ की। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्य एवं अतिथिगण ने जिस प्रकार से हाउजी का आयोजन किया गया उसको सराहा। पूरे परिसर मे बडी़ एल.ई.डी के द्वारा लाइव कैमरा हाउजी बोर्ड पर रखा गया था तथा जिसकी गोटी को निकालने के लिये एक बॉलनुमा जाली जिसको घुमाने पर बॉल अटक कर नंबर निकल रहे थे जिसकी प्रशंसा सभी सदस्यों एवं अतिथिगण ने की जिससे पूरी पारदर्शिता के साथ बंपर हाउजी का आयोजन किया गया। बम्पर हाउजी आयोजन में जिसमे बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाए सभी ने शिरकत की और दिल खोल के इस पारिवारिक मनोरंजन कार्यक्रम के लुफ्त उठाये।



