ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

वृंदावन में भगवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिली दो महिलाओं की लाश, पुलिस को अब इस रिपोर्ट का इंतजार

वृंदावन में भगवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिली दो महिलाओं की लाश, पुलिस को अब इस रिपोर्ट का इंतजार अधिकारियों का कहना है कि अभी दोनों महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा गौरी गोपाल आश्रम के सामने दो वृद्ध महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची वृंदावन थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि यह आश्रम प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का है। जो एक वृद्धा आश्रम भी चलाते हैं। पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि परिक्रमा मार्ग स्थित संत कॉलोनी में दो महिलाओं के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव गौरी गोपाल आश्रम के सामने मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लखनऊ और बिहार की थीं महिलाएं मथुरा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान चंपा गुप्ता (61) निवासी लखनऊ और सुशीला देवी (68) निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी दोनों महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा। त्योहार पर वृंदावन पहुंची भारी भीड़ बता दें कि भाई दूज (यम द्वितिया) के मौके पर मथुरा और वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस मौके पर यहां बाई-बहन का यमुना स्नान होता है। इससे पहले गोवर्धन पूजा के मौके पर भी मथुरा को गोवर्धन में खासी भीड़ पहुंची थी। पुलिस को आशंका है कि महिलाएं या तो मथुरा वृंदावन में दर्शन के लिए आई थीं, या फिर वृद्धा आश्रम में रहने के लिए आई थीं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लोगों के हवाले से गौरी गोपाल आश्रम के प्रबंधन पर आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button