ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुवायां पुलिस ने नकली देसी शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

पुवायां शाहजहांपुर। थाना पुवायां व आबकारी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोहल्ला गढ़ी में स्थित विशम्भर की दुकान के सामने बृजगोपाल के चबूतरे पर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है । और कुछ लोग मोटर साइकिल से उस व्यक्ति को शराब का सप्लाई करने आने वाले है । मुखबिर खास की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति रवि प्रजापति पुत्र तिरमल प्रजापति निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर पुवायां को मौके गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास एक गत्ते की पेटी मे 30 पौवे सोल्जर ब्राँड के रैपर लगे देशी शराब के बरामद किए गए । कड़ाई से पूंछने पर सामने वाली विशम्मर की दुकान से तीन गत्ते की पेटियों मे प्रत्येक में कुल 135 पौव्वे बरामद किए गए।

इस दौरान अम्बेडकरनगर मोहल्ले की तरफ से एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल से आते हुए दो व्यक्ति अंकित जयसवाल पुत्र अवधेश कुमार निवासी मोहल्ला इंद्रा नगर पुलिस चौकी कचहरी थाना सदर बाजार शाहजहांपुर तथा महेन्द्र वर्मा पुत्र राजा राम निवासी मोहल्ला इंद्रा नगर शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से एक काला बैग से 70 (सत्तर) पौवे सोल्जर के रैपर लगे अवैध देशी शराब के बरामद किये गये । मौके पर बरामद सोल्जर ब्रांड के रैपर लगे सभी शराब के पौवो पर लगे क्यू आर कोड़ स्टीकर को यू0पी इक्साज स्केनर एप से स्कैन किया गया तो Invalid case code/Bar code length लिखकर मोबाइल पर आया । जिससे स्पष्ट हो गया कि यह शराब आबकारी विभाग मानक विवरण के अनुरूप नही है बल्कि यह क्यू आर कोड नकली व कूटकृत है। तथा पौवों पर लगे ढक्कन भी नकली पाए गए। अभियुक्तों की निशानदेही पर रामदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास खाली जगह सुनसान स्थान से एक जरीकेन में करीब 15 लीटर अवैध शराब व प्लास्टिक के कट्टे में 65 खाली पौवे सोल्जर ब्रांड के रैपर लगे तथा 11(ग्यारह) निर्मित पौवे बरामद किए गए। इस सम्बन्ध मे थाना पुवायां पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकाश मे आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सघन प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button