ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम की भिड़ंत पर्थ के मैदान पर हो रही है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा लक्ष्य बनाना चाहेगी।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि एक बदलाव टीम में हुआ है।अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा को जगह मिली है।एक बदलाव साउथ अफ्रीका की टीम में भी देखने को मिला है।तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को मौका दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खेमे में अब चार पेसर हैं।टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 2 का ये अहम मैच है। भारत के पास लगातार तीसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम जीतती है तो फिर पाकिस्तान का गणित खराब हो सकता है।भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा, जबकि मुकाबले में टॉस 4 बजे होगा। इससे पहले पर्थ में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिस समय भारत में मैच शुरू होगा, उस समय लोकल टाइम यानी ऑस्ट्रेलिया में शाम के 7 बजे होंगे। इस मैच में पाकिस्तानी समर्थक भी इंडिया…इंडिया के नारे लगाते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button