ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

चंडीगढ़ प्रशासन जल्द दे सकता है हजारों परिवारों के लिए वाटर कनेक्शन पर मंजूरी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जहां पानी कनेक्शन नहीं है वहां लोग टैंकर के भरोसे हैं। (फाइल)चंडीगढ़ के गांवों में काफी आबादी ‘लाल डेरे’ के बाहर है। इस आबादी के पास वोट डालने का अधिकार है मगर बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। चंडीगढ़ प्रशासन इन लोगों को यह सुविधाएं मुहैया करवाने पर विचार कर रहा है। इसमें पानी का कनेक्शन दिया जाना शामिल है। ऐसे में 40 हजार परिवारों को लाभ पहुंचेगा। इनकी संख्या लगभग 1.5 लाख के करीब है। बता दें कि चंडीगढ़ में आते फैदां गांव में 6 हजार के लगभग आबादी पिछले 10 सालों से वाटर टैंकर के जरिए पानी मंगवा पी रहे हैं।दरअसल लाल डोरा गांव की आबादी और कृषि भूमि के बीच की एक सीमा होती है। प्रशासन द्वारा पानी का कनेक्शन देने से शहर के 18 गांवों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सिर्फ फैदा गांव में ही करीब 10 हजार लोग लाल डोरे के बाहर रहते हैं। यहां पर पानी के अलावा पक्की सड़कों, स्ट्रीट लाइट्स का भी अभाव है।बता दें कि लाल डोरा के बाहर बने मकानों में बिजली का कनेक्शन है मगर पानी के लिए उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गांवों से चुने हुए पार्षद इन लोगों के लिए पानी कनेक्शन के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। वर्ष 2021 में नगर निगम हाउस में भी लाल डोरे के बाहर रहने वाले लोगों के लिए पानी कनेक्शन का प्रस्ताव पास हुआ था। हालांकि आगे चंडीगढ़ प्रशासन के पास जब यह प्रस्ताव गया तो रुक गया।निगम को स्टडी कर दोबारा प्रस्ताव भेजने को कहाजानकारी के मुताबिक अब चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम कमिश्नर को कहा है कि इस मुद्दे पर बाकी राज्यों की पॉलिसी पर गौर करें और प्रशासन को दोबारा प्रस्ताव भेजें। इसके बाद लाल डोर के बाहर रह रहे इन लोगों को बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने पर फैसला लिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि पानी का कनेक्शन देने के बाद भी लोग इसे कानूनी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button