ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कहा- 2024 में कांग्रेस फिर से लहराएगी अपना परचम

संतकबीर नगर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डा. अमरेंद्र।जिले के खलीलाबाद सदर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे डॉ. अमरेंद्र पाण्डेय ने नई दिल्ली पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया।कांग्रेस नेता डॉ. अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि ने कहा कि खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ है। निश्चित ही 2024 में कांग्रेस पार्टी दोबारा केंद्र में मजबूती के साथ लौटेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक जन नेता को पार्टी की कमान सौंपने से दिशा और दशा दोनों बदलेगी, जिनके भरोसे पार्टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।खलीलाबाद सीट से लड़े थे चुनाव2022 में खलीलाबाद सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहें डॉ. अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि सरल स्वभाव एवं अपने बातों पर अडिग रहने वाले जन नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से 23 मिनट तक के मुलाकात हुई। इस दौरान आभास हुआ कि कांग्रेस निश्चित ही 2024 में विजय हासिल करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता 2024 की तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।अमरेंद्र बोले-बड़े स्तर पर होगा कार्यक्रमडॉ. अमरेंद्र ने बताया कि जल्द ही बड़े स्तर पर चरण अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं वर्तमान में किसान, व्यापारी, रोजगार विरोधी केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध एवं जनता के हित में समर्पित रहने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button