ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

साढ़े 12 बजे तक 26.4 प्रतिशत वोट पड़े; 137 बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे लोग।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए महेंद्रगढ़ ब्लॉक में 137 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। 1 लाख 16 हजार 452 मतदाताओं में से साढ़े 12 बजे तक 1 लाख 56 हजार 933 ने अपने मत का प्रयोग किया। साढ़े 12 बजे तक करीब 26.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मतदाताओं में चुनाव के लिए पूरा जोश है।आज सुबह गांव माजरा खुर्द में बने पोलिंग स्टेशन पर मतदान शुरू हुआ। जिसमें पहले मुक पोल हुआ, उसके बाद 7 बजे मतदान का शुभारंभ हुआ। पोलिंग स्टेशन पर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रुप से की जा चुकी हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी चाक-चौबंद प्रबंध किए हुए हैं।महेंद्रगढ़ में वोट डालने के लिए पहुंच रही महिलाएं।पुलिस पार्टी मतदान केंद्र के बाहर व अंदर सुरक्षा के लिए मौजूद हैं। पोलिंग स्टेशनों पर फिलहाल मतदान स्लो चल रहा था। क्योंकि सुबह का समय महिला व पुरुष अपने-अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण धीरे-धीरे घरों से निकलकर, पोलिंग स्टेशन में आ रहे हैं और अपना मत का प्रयोग कर रहे हैं।गांव माजरा खुर्द में वार्ड नंबर पांच से स्वाति ने बताया कि मैंने पहली बार वोट डाला है। मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि अपने-अपने घरों से निकलकर पहले अपने मतदान का प्रयोग करें। क्योंकि मतदान का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। इसी से लोकतंत्र चलता है।वोट डालने के बाद अगुली पर स्याही लगवाता बुजुर्ग।माजरा खुर्द पोलिंग स्टेशन पर वार्ड नंबर 4 से कैंडिडेट ललिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मतदान थोड़ा स्लो चल रहा है।लेकिन धीरे-धीरे इसमें तेजी आएगी और मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button