ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

ऑटो में सवार महिला से कर रहा था छेड़छाड़; विरोध करने पर चालक ने साथियों संग किया अटैक

पानीपत: सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंची पीड़ित महिला और उसके परिजन।हरियाणा के पानीपत शहर के राजनगर में तीन लोगों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। जहां ऑटो में सवार महिला से ऑटो चालक छेड़छाड़ कर रहा था। जिसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज भी करनी शुरू कर दी।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो चालक से इसका कारण पूछा। मामले बढ़ता देख ऑटो चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।इसके बाद उन सभी ने मिलकर बैट, लोहे की पाइप, चाकू व कैंची आदि हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां तीनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।आती-जाती हर महिला पर कस रहा था फब्तियांजानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह राजनगर की रहने वाली है। रविवार को वह किसी काम से ऑटो में सवार होकर कही जा रही थी। ऑटो चालक रास्ते में हर आती-जाती लड़की एवं महिलाओं को छेड़ रहा था। वह उन पर अश्लील फब्तियां कस रहा था।जिसका विरोध करते हुए महिला ने ऑटो चालक को कहा कि वह ऐसा न करें। क्योंकि मां-बहन उसके घर भी होगी। मां-बहन, बहू-बेटी सभी की बराबर होती है। इसी बात पर ऑटो चालक तैश में आ गया। उसने महिला पर ही फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसने महिला के अंगों को हाथ लगाना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button