ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

रंजिश के चलते हथियार लेकर बदमाश घर में घुसे; गहने भी ले गए आरोपी

रेवाड़ी। हरियाणा में रेवाड़ी के गांव मंदौला में एक महिला को पिस्टल के बल पर बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपी उसके गहने भी चोरी कर ले गए। खोल थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 से ज्यादा नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव मंदौला निवासी सत्यवती ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात गांव का ही रहने वाला बदमाश अक्षय उसके घर में घुस आया था। उसने डायल-112 पर सूचना दी तो वह भाग गया। इसी बात की रंजिश में अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह अक्षय के साथी पवन, संदीप, धर्मबीर, अमर सिंह व धवाना निवासी राहुल उसके घर में हथियार से लैस होकर घुस गए। इसके अलावा 4-5 ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था।इस दौरान आरोपियों ने हथियारों के बल पर उसके साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चैन, कान की बाली चोरी कर ले गए। झगड़े की आवाज सुनकर उसके घर के बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए, लेकिन आरोपियों के खौफ के चलते उसे कोई बचाने नहीं आया। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 148, 149, 452, 323, 506, 380 IPC व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button