ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पति बना हैवान आपसी अनबन पर महिला का काटा कान

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला पन्नी टोला की है. वहीं, पिता- बेटी को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया है. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने पाए गए सबूतों के मुताबिक कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है. दरअसल, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरियाकला गांव के रहने वाले प्रभुदयाल (62) ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अपनी बेटी उर्मिला का विवाह साल 2009 में पंनीटोला इलाके के रहने वाले अमितके साथ किया था. अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी खूब दिया था. उसके बावजूद आए दिन दामाद बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया करता है. हालांकि, अभी कुछ महीने पहले ही लुधियाना में जाकर पत्नी व बच्चों को मारपीट कर भाग आया था. जानिए क्या है मामला? वही, इस घटना के बाद से उर्मिला अपने भाई के साथ लुधियाना में रह रही थी. इसी बीच पति के घर से उर्मिला के पास फोन जाता है और एक्सीडेंट का बहाना बताकर हालत नाजुक बताई जाती है. जिसके चलते उर्मिला अपने पिता के साथ ससुराल जाती है. जहां आवेश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. इस हमले के दौरान पति ने अपने दांतो से पत्नी का बायां कान काट कर खंडित कर दिया. ऐसे में जब एक पिता अपनी मासूम बेटी को बचाने पहुंचा तो हैवानियत में सवार शख्स ने अधेड़ को भी बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया. फिलहाल पिता-बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया है. जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. ऐसे में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने सबूतों के मुताबिक कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है. पीड़िता की बातों से दहल उठेगे लोग पीड़िता के मुताबिक पति उसे आए दिन मारपीट कर घर से निकाल बाहर कर देता है, जिसके बाद पीड़िता घर के बाहर ही रात बसर करती है. इतना सब होने के बावजूद भी पीड़िता ने कभी अपने परिजनों से अपनी आपबीती नहीं सुनाई. उसके बावजूद हैवान पति की करतूत से दो मासूमों की जिंदगी बदहाली की तरफ बढ़ रही है. जहां उसका 7 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है या तो ये भगवान के भरोसे हैं या फिर मां के भरोसे. एक्सीडेंट का बहाना लगाकर हालत नाजुक होने की सूचना पत्नी को दी गई थी, जिसके बाद पत्नी आनन फानन लुधियाना से बांगरमऊ पहुंची. जहां से फोन कर अपने पिता को बुलाया उसके बाद अपने ससुराल पहुंची जिसके बाद यह वारदात घटी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button