ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर करवाया गया चित्रकला आत्मानंद स्कूल में हुआ आयोजन प्रतियोगिता

आत्मानंद स्कूल में हुआ आयोजन 200 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यू. उदय किरण के निर्देशन में आज दिनांक 29/10/2022 को जिले के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेंड्रा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता 3 अलग अलग स्तर पर कराया गया, जिसमे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के प्रतिभागी शामिल हुए और उन्हें इन्ही स्तरों पर पुरस्कार भी वितरण किया गया। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में मनोज कुमार कैवर्त्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, वहीं मान्या दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पुष्पेंद्र वाकरे और पुष्पकांत रहे। इसी तरह माध्यमिक स्तर में अभिनव तिवारी प्रथम स्थान पर रहे , वहीं प्रिया कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से वंशिका पैकरा और स्नेहा पैकरा रहे। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर याशिका पाशी प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से नैना ताम्रकार और ईशान डहरिया रहे वहीं तृतीय स्थान पर कृति गुप्ता रही। ज्ञात हो कि 21/10/2020 शहीद परेड के दिन से 31/10/2020 राष्ट्रीय एकता दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं, क्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button