ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

देश ही नहीं विदेश में भी Dalip Tahil दिखा चुके हैं अपने अभिनय का जलवा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दलिप ताहिल हर साल 30 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी गितनी ऐसे कलाकारों में होती है जो हर किरदार में अपने एक्टिंग से जान भर देते हैं।अब तक के अपने करियर में वह कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आ चुके हैं।

दलिप की कर्मभूमि बेशक मुंबई है लेकिन उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में साल 1952 में हुआ था। शुरुआत शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने ग्रैजुएशन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। दलिप को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। स्कूल के दिनों से लेकर कॉलेज की पढ़ाई तक उन्होंने लगातार अपने कला का प्रदर्शन किया। बचपन के शौक को उन्होंने बाद में फुल टाइम करियर के रूप में भी चुना।

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इस फिल्म का नाम अंकुर था। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रमेश सिप्पी की मशहूर फिल्म ‘शान’ में भी वह नजर आए। अपने एक्टिंग करियर में दलीप अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। कयामत से कयामत तक, बाजीगर, इश्क और कहो न प्यार है कि वजह उन्होंने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। फिल्मों के अलवा वह छोटे पर्दे पर भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button