ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे की हत्या,33 दिन बाद जमीन में दफन शव मिला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे की हत्या कर दी गई।आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दफना दिया।करीब 33 दिन बाद शुक्रवार शाम इस हत्याकांड का खुलासा हो सका।युवक 25 सितंबर से लापता था। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी किया।पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

23 सितंबर से लापता था युवक
जानकारी के मुताबिक, बीरगांव नगर निगम में MIC मेंबर और पार्षद इकराम अहमद का भतीजा वाहजुद्दीन उर्फ बाबू (23) वाहजुद्दीन 23 सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद बाबू के परिजनों ने 2 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी उरला थाने में दर्ज करा दी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बाबू के चाचा और पार्षद इकराम खुद SSP से मिलने के लिए पहुंचे।

WRS कॉलोनी के पास जंगल में दफनाया था शव
SSP ने मामले की जांच क्राइम यूनिट को सौंप दी। क्राइम यूनिट ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों फिरोज और विश्वनाथ को पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में बाबू की हत्या करना और फिर WRS कॉलोनी के पास जंगल में दफनाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 33 दिन बाद बाबू का शव बरामद किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजा तस्करी के आरोपी करीम के कहने पर हत्या की गई।

प्रेम संबंध में हत्या का आरोप
पुलिस का कहना है कि बाबू का करीम की बेटी से प्रेम संबंध था। इसे लेकर करीम कई बार बाबू को उससे दूर रहने के लिए कह चुका था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस पर करीम ने फिरोज और विश्वनाथ की मदद से बाबू की हत्या कर दी। वे बाबू को अपने साथ पटरियों के पास लेकर गए थे। वहां शराब पिलाई और फिर चाकू मार दिया। इसके बाद शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button